फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने महिला मंगल दलों को बांटे बर्तन

विज्ञापन
नई टिहरी के जाखणीधार क्षेत्र में बर्तन भेंट करते विधायक डा.धन सिंह नेगी। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
विधायक डा. धन सिंह नेगी ने जाखणीधार क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने महिला मंगल दलों को सार्वजनिक उपयोग के लिए बर्तन समेत अन्य सामग्री भेंट किए और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में हर गांव की मूलभूत जरूरतों को पूरा किया गया है। जल्द ही 15.75 करोड़ की लागत से जेलम में 50 बेड के आयुष अस्पताल का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक नेगी ने गडूगाड, कोटी, चौरियाधार, छेटी, गराकोट, परसारी, रामा, पजियाड़ा, मरोड़ा, पुनाणू, कोटी बंसोली में महिला मंगलदलों को शादी, विवाह समेत अन्य कार्यों में उपयोग में होने वाले बर्तन भेंट किए। कहा कि टिहरी विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को बर्तन दिए जा रहे हैं। कहा कि 15 साल से अधर में लटकी कोश्यारताल पंपिंग योजना के निर्माण के लिए 15.75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कोरोनाकाल में बेहतर काम करने वाली आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री बेबी असवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय रावत, हरीश भट्ट, सीताराम भट्ट, मार्केडे कोहली,अमर सिंह, विक्रम उनाल, जय सिंह, हर्षमणी सेमवाल, विनायक उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें