फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनसारी कलाकार कुलदीप ने खूब बटोरीं दर्शकों की तालियां

विज्ञापन
नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में जौनसारी लोक कलाकार नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। अपनी मनमोहन प्रस्तुति से कलाकार ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। मेेले में उन्होंने माता की भेंट वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेला समिति की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में राधिक गुसाईं प्रथम और प्रीति आर्य दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

मेले में जौनसारी कलाकार कुलदीप ने देखा ना सोचा मेरा भोला भंडारी, दरोगा जी छोड़ो समझाए, सिटी मारे, पड़ी है जो तुड़का लाना, जिओ जानू जाने मन रूमालिया, मेरी मोनिका, पाना में लाल गगरिया और रेशमी रुमाल ओ आदि लोकगीत और कई हिंदी फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कुलदीप शर्मा के साथ राज ठाकुर, सुनील शर्मा, सपना चौहान, सपना आर्य, शीतल, आरती, संजू, विनोद और सुरेंद्र शर्मा आदि कलाकारों ने सराहनीय अभिनय किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेला संरक्षक कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने नाटी किंग को स्मृति चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। मेला समिति की ओर से आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, उत्तराखंड की संस्कृति और चित्रकला प्रतियोगिता में ओवरहाल 77 अंक लेकर राधिका गुसाईं प्रथम, 74 अंक लेकर प्रीति आर्य द्वितीय और 67 अंक लेकर यशस्वी तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, उत्तम सिंह रावत, महेश गुसाईं, प्रकाश चंद्र डियूंडी, रमेश असवाल, मनोज भंडारी, नरपाल सिंह भंडारी, सभासद साकेत बिजल्वाण, मनवीर नेगी, विजय धमांदा, ऋषिकेश मंडी परिषद के अध्यक्ष विनोद कुकरेती और विनीता देवी आदि मौजूद थे।
दिल्ली की टीम ने जीता कबड्डी मैच
नरेंद्रनगर (टिहरी)। श्री कुंजापुरी मेला समिति की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे राउंड का पहला मैच हरिद्वार और भगत सिंह क्लब दिल्ली के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली की टीम ने 16 अंकों से मैच जीत लिया। बालिका वर्ग के बीच आयोजित कबड्डी मैच में कबड्डी एकेडमी सिरमौर हिमाचल प्रदेश पांवटा साहिब और अल्मोड़ा गर्ल्स के बीच खेला गया, जिसमें अल्मोड़ा गर्ल्स की टीम ने हिमाचल प्रदेश को चार अंकों से हराया। तीसरे मैच में कैंपटी ने अल्मोड़ा को हराया। बालिका वर्ग आगराखाल और पूर्णानंद के बीच देर शाम तक मैच खेला जा रहा था। प्रतियोगिता संपन्न कराने में नवीन सैनी, सुमन गुप्ता, प्रकाश डियूंडी, पंकज, हरदेव सिंह, प्रदीप राणा, राजू भारती, मनोज गंगोटी ने सहयोग किया। दीवान सिंह ने कमेंट्री की। इस मौके पर सूरत सिंह धमांदा, सूर्य प्रकाश जोशी, रमेश असवाल, राजपाल पुंडीर, उत्तम रावत, यशपाल चौहान, संतोष राणा और अंजलि आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें