फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि आधारित कार्यों को दें प्राथमिकता : आनंद स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर सचिव व ग्राम्य विकास आयुक्त आनंद स्वरूप ने चंबा ब्लॉक के जड़धार गांव, नरेंद्रनगर के सोनी और औणी गांव का भ्रमण कर ग्राम्य विकास की ओर से गांवों में संचालित योजनाओं और मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विकास विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ विकास कार्य संपन्न कराने को कहा। जल संरक्षण और कृषि, उद्यान आधारित कार्य प्राथमिकता के आधार कराने को कहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को अपर सचिव/आयुक्त ग्राम्य विकास आनंद स्वरूप ने औण और सोनी गांव पहुंचकर मनेरगा कार्यों, विधायक और सांसद निधि के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आजीविका मिशन ग्रोथ सेंटर हिंडोलाखाल और ब्लॉक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। ग्रोथ सेंटर में स्थानीय उत्पादों के प्रोसेसिंग, ग्रेडिंग और विक्रय की जानकारी ली। डीडीओ सुनील कुमार ने मनरेगा के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दी। विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि आचार संहिता से पूर्व सभी कार्यों को पूरा करें।
इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा, संरक्षक डीपी चमोली ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर उन्हें 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर ग्राम्य विकास उपायुक्त बीएस राजपूत, बीडीओ जयपाल सिंह पयाल, देवकी नंदन बुडोला, अमन बिष्ट, वीरु शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें