फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास चार घंटे लगाया जाम

विज्ञापन
लंबगांव में नव विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तारी न होने के विरोध में सड़क पर जाम लगा? - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
प्रतापनगर के ओनाल गांव में नव विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में गिरफ्तारी न होने से नाराज मायके पक्ष के लोगों ने बुधवार को लंबगांव-डोबरा चांठी मोटर मार्ग पर चार घंटे तक जाम लगाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के 34 दिन बाद भी नामजद लोगों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और थानाध्यक्ष ने 10 नवंबर तक गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। इसक बाद ही प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला।
विज्ञापन

ओनाल गांव निवासी प्रवीण सिंह की पत्नी राधा देवी (23) की 22 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। राधा अपने कमरे में छत पर लगे हुक के सहारे फांसी से लटकी मिली थी। कंडियालगांव निवासी महिला के पिता भगवान सिंह ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए 24 सितंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए बेटी राधा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राधा के पति प्रवीण, ससुर रामचंद्र सिंह और सास विजया देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
घटना के 34 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित मायके पक्ष कंडियालगांव के लोग बुधवार को नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। मायके पक्ष के लोग सुबह करीब 11 बजे थाने के समीप लंबगांव-डोबरा चांठी मोटर मार्ग पर धरने पर बैठ गए। मौके पर थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत व तहसीलदार शंभू प्रसाद पहुंचे। थानाध्यक्ष व तहसीलदार ने उन्हें समझाने का प्रसास किया, लेकिन लोग नहीं माने। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। अपराह्न तीन बजे थानाध्यक्ष व तहसीलदार ने उन्हें आश्वासन दिया कि 10 नवंबर तक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई बार उनके घर दबिश दी गई, लेकिन सास और ससुर फरार चल रहे हैं। महिला के पति विदेश में है और उसके खिलाफ कार्रवाई गतिमान है। कई कोशिशों के बाद शाम तीन बजे जाम खुल पाया। जाम लगाने वालों में धनपाल पंवार, बृजमोहन कंडियाल, रविंद्र पंवार, युद्धवीर कंडियाल, सतपाल सिंह, सुंदर लाल, बलदेव भंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें