फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: श्रीदेव सुमन विवि की बीएससी गृह विज्ञान परीक्षा में दीक्षा द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में बीएससी गृह विज्ञान की छात्रा दीक्षा भंडारी ने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि की मेरिट सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

दीक्षा ने सत्र 2022-23 में आयोजित परीक्षा में यह उपलब्धि हासिल की है। विवि की ओर से संबद्ध सभी महाविद्यालयों की सामान्य सूची तैयार करने के बाद विवि स्तर पर तैयार की गई सर्वोच्च योग्यता क्रम में दीक्षा को विवि स्तर पर बीएससी गृह विज्ञान में द्वितीय स्थान पर घोषित किया है। वह अब राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून से एमएससी खाद्य एवं पोषण विज्ञान में अध्यनरत हैं।
दीक्षा की मां शोभा भंडारी आंगनबाड़ी केंद्र कांडा में कार्यरत हैं, जबकि पिता राजेंंद्र सिंह भंडारी नरेंद्रनगर तहसील में होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं। दीक्षा की बड़ी बहन साक्षी देहरादून में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है, जबकि छोटा भाई आयुष माध्यमिक में पढ़ रहा है। छात्रा की उपलब्धि पर प्राचार्य डाॅ. आरके उभान, गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष डाॅ. सोनी तिलारा और कॉलेज मीडिया प्रभारी डाॅ. विक्रम सिंह के साथ ही क्षेत्र के लोगों ने छात्रा की उपलब्धि पर खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें