चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बागी और मठियाण गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर लंबे समय से बाधित मोबाइल नेटवर्किंग व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की।
सोमवार को ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय मैठाणी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव को बताया कि मोबाइल टावर नहीं होने की वजह से ग्रामीणों को जब किसी से मोबाइल पर बात करनी होती है, तो उन्हें आठ से दस किलोमीटर दूर नागनी जाना पड़ता है। बागी, मठियाण गांव आपदा की दृष्टि से भी संवेदनशील है और पूर्व में भी गांव में आपदाएं आ चुकी है। ऐसे में गांव में मोबाइल कनेक्टिविटी का होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा ऑनलाइन पढ़ाई के लिए नेटवर्क होना जरूरी है। उन्होंने मोबाइल टावर लगाने की मांग की। इस मौके पर बबीता केमवाल, परमानंद, शूरवीर केमवाल, चिंतामणि उनियाल, गिरीश सेमवाल, हिमानंद, लाखीराम, दीपक, मकान सिंह, राकेश मैठाणी आदि मौजूद रहे। संवाद