फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के आरोपों की पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ऊर्जा निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी पर स्वीडन की एक महिला की ओर से लगाए गए यौन शोषण के आरोपों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जांच अधिकारी ने तथ्यों को खंगालना शुरू कर दिया है। जांच अधिकारी सीओ हीरा सिंह रौथाण का कहना है कि जांच के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

स्वीडन की एक महिला ने ऊर्जा निगम के ईई पर शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला की ओर से इस संबंध में बीते दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विमला गुंज्याल को लिखित में तहरीर दी गई है। महिला ने ऊर्जा निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी और उनके परिजनों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी गुंज्याल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ हीरा सिंह रौथाण को मामले की जांच सौंपते हुए सच्चाई सामने लाने को कहा है। सीओ रौथाण ने बताया कि जांच तेजी से शुरू कर दी गई है। तहरीर में दिए गए तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के सिलसिले में नैनीताल और हरिद्वार भी जाना होगा। दोनों पक्षों के बयान और जांच में पाए जाने वाले तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें