फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर सांइस विभाग की लैब में असामाजिक तत्व ने तोड़े कंप्यूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के कंप्यूटर सांइस की लैब में बदमाशों ने तोड़-फोड़ की और लैब में रखे गए कंप्यूटर तोड़ डाले। विभागाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

चौरास परिसर स्थित स्कूल ऑफ इंजीनियंरिग के नवनिर्मित भवन के द्वितीय तल पर कंप्यूटर सांइस की लैब है। सोमवार रात किसी असामाजिक तत्व ने लैब में कंप्यूटर और अन्य सामान के साथ तोड़-फोड़ की है। विवि के सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी ने बताया कि उक्त भवन में बड़े-बड़े शीशे लगे हैं। असामाजिक तत्व खिड़की का शीशा तोड़कर लैब के अंदर पहुंचे। लैब में पैरों के निशान पड़े हैं। मॉनीटर, कुछ कीबोर्ड और माउसों को नुकसान पहुंचाया गया है। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. एमएमएस रौथाण ने बताया कि उक्त घटना की जानकारी परिसर निदेशक सहित विवि के प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है।

-आरोपी लैब में खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुसे। घटना को देखकर लगता है कि यह कार्य इरादतन किया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - हेम जोशी, सुरक्षा अधिकारी गढ़वाल विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें