फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने गढ़वाली, हिंदी और पंजाबी गीतों से बांधा समा

विज्ञापन
नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले में कलाकारों को सम्मानित करते कृषि मंत्री सुबोध उनियाल। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक सारस्वत जे पंडित और बॉलीवुड सिंगर स्टार जस मानक एंड पार्टी ने दर्शकों का खूब मनोरजंन किया। उन्होंने भक्ति गीतों के साथ ही हिंदी और गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

श्री कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ गायक कलाकार सारस्वत जे पंडित ने कुंजापुरी वंदना से किया। उसके बाद उन्होंने चैत की चैत्वाली, बेडु पाको, बोल चिट्ठी, दम दमादम मस्त कलंदर समेत कई गाने गाकर खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान युवा वर्ग में खासा जोश दिखा जिससे मेला समिति को उन्हें शांत करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद बॉलीवुड सिंगर जस मानक एंड पार्टी ने लहंगा तेरा लहंगा, शाका लाका बूम बूम, बैड मुंडा समेत कई नए-पुराने सदाबहार हिंदी व पंजाबी गीत प्रस्तुत किए। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने गायक जे पंडित द्वारा कृषि मंत्री सुबोध उनियाल पर गाया गीत हे गढ़ पुत्र का विमोचन किया। गायक जे पंडित के साथ रवि थापा, विशाल दामोदर, अभिषेक, आयुष, श्रेया और राहुल वौरियांण आदि शामिल थे। इस मौके पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पालिकाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत, उत्तम रावत, महेश गुसाईं, प्रकाश डियूंडी, पंकज डियूंड आदि मौजूद थे।
शराबियों ने मचाया हुड़दंग, एक घायल
कुंजापुरी मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में शराबियों ने खूब हुड़दंग मचाया। शराब के नशे में धुत युवक आपस में भिड़ गए जिससे मेले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक मुकेश के सिर पर गंभीर चोट लग गई। मेला समिति के लोगों ने बमुश्किल झगड़ा शांत कराया और घायल युवक को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। युवक की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

महिला वर्ग कबड्डी में अल्मोड़ा ए जीता
नरेंद्रनगर (टिहरी)। कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला समिति की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता के तहत महिला वर्ग के बीच आयोजित कबड्डी में अल्मोड़ा की ए ने अल्मोड़ा बी को 11-1 से हराकर फाइनल मैच जीता। बालक वर्ग में देवभूमि कबड्डी एकेडमी विकास नगर ने टपरी क्लब रुड़की को 13-11 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का संचालन राजू भारती, प्रकाश चंद्र डियूंडी, संतोष राणा, सुमन गुप्ता, मनोज गंगोटी ने किया। संवाद
बेबी शो में शीतल, अथर्व और अवनी प्रथम
नरेंद्रनगर (टिहरी)। कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला समिति की ओर से आयोजित बेबी शो में 0 से 1 वर्ष आयु वर्ग में जीवा भारद्वाज पुत्री शीतल रोहित भारद्वाज 84 अंक लेकर प्रथम, शिवानी अमित कर्णवाल की पुत्री मीरा कर्णवाल 74 अंक के साथ द्वितीय और रामा राहुल चौहान की पुत्री रीवा 70 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। 1 से 3 वर्ष की आयु वर्ग अथर्व पुत्र भरत राजभर 75.5 अंक के साथ प्रथम, अवंतिका पुत्री पंकज शर्मा 75 अंक के साथ द्वितीय और वंध्या बिष्ट पुत्री सोहन सिंह बिष्ट 73.5 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। 3 से 5 वर्ष की आयु वर्ग में अवनी नेगी 80.5 अंक लेकर पहले, शानवी राणा 79 अंक लेकर दूसरे और 77.5 अंक लेकर हिमानी और बबली रावत संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायकों में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता कुमारी शामिल रही। संवाद
रंगोली में आंचल और श्रेया ने मारी बाजी
नरेंद्रनगर (टिहरी)। सिद्धपीठ कुंजापुरी एवं पर्यटन विकास मेले के तहत मंगलवार को छात्र-छात्राओं के मध्य रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में आंचल व श्रेया प्रथम, अंजली भारती व संजना द्वितीय, आंचल व विधि भारती संयुक्त रूप से तृतीय रही। विजेताओं को मेला समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में लता जोशी, सरिता रावत व राधा प्रजापति शामिल रही। इस मौके पर महेश गुसाईं, रमेश असवाल व उत्तम सिंह रावत आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें