चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून में प्रस्तावित जनसभा को लेकर भाजपाइयों की बैठक हुई। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि टिहरी जिले से करीब 10 हजार लोगों को सभा में पहुंचना जरूरी है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी और विधायक तैयारियों में जुट जाएंगे।
रविवार को प्रदेश महामंत्री भंडारी ने कहा कि चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में जन सभा को संबोधित करेंगे। ऐसे में पीएम की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिकाधिक कार्यकर्ता देहरादून पहुंचे। जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने बताया कि टिहरी जिले से करीब 10 हजार लोग रैली में शिरकत करेंगे। इस बार पार्टी ने 60 पार का जो लक्ष्य रखा है, उसे पूरा करने के लिए कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी, प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, आदित्य कोठारी, जिला महामंत्री नलिन भट्ट, गोविंद रावत, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, शिवानी बिष्ट, बसुमति घणाता, प्रभा बिष्ट, सीता रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती आदि मौजूद थे।