फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी जखोली में जल्द शुरू होगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब ब्लाक जखोली के जरूरतमंद लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा जल्द शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी जखोली में अल्ट्रा सोनोलॉजिस्ट डा. राजीव चौधरी को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक माह की 15 व 30 तारीख को गर्भवती महिलाओं व बीमार लोगों के अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। डीएम ने प्रसव पूर्व जांच के मामले में दो बालिकाओं वाली गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर निगरानी के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में हुई जिला सलाहकार समिति (पीसीपीएनडीटी) की बैठक में जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की स्थिति, अल्ट्रासाउंड मशीनों का निरीक्षण, प्रसव पूर्व लिंग जांच सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विंधेश कुमार शुक्ला ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में वर्तमान में तीन सरकारी व दो निजी चिकित्सालयों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। इस पर डीएम ने सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीएस गुसाईं, डा. बीएस बिष्ट, डा. एसके द्विवेदी, डा. हेमा पुष्पान, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें