फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर राजमार्ग पर जैयवीरी में यातायात बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड-ऊखीमठ-मंडल-गोपेश्वर हाईवे पर जैयवीरी में यातायात बहाल हो गया है। प्रभावित हिस्से में एनएच ने छह दिन में 24 मीटर लंबे बेली ब्रिज का निर्माण पूरा कर शाम छह बजे से वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी है। एनएच के अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित हिस्से के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को एनएच के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती व ईई राजबीर सिंह चौहान की मौजूदगी में शाम चार बजे बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर छोटे वाहनों का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। इसके बाद चेकिंग पूरी कर शाम छह बजे से कुंड से ऊखीमठ के लिए हाईवे पर छोटे व बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई। एनएच के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती ने बताया कि 24 मीटर लंबे बेली ब्रिज को छह दिन में तैयार किया गया है।
बता दें कि बीते 12 मई को जैयवीरी में राजमार्ग का चट्टानी हिस्सा भरभराकर ढह गया था। इसके बाद एनएच द्वारा यहां पर क्रेट वायर दीवार का निर्माण किया गया, लेकिन वह पूरा होने से पहले ढह गई थी, जिस पर स्थानीय कारोबारियों, जनप्रतिनिधियों ने गौरीकुंड हाईवे पर कुंड में चक्काजाम भी किया था। अब, राजमार्ग पर यातायात बहाल होने से ऊखीमठ समेत तुंगनाथ, मद्महेश्वर घाटी के लोगों केे लंबे अतिरिक्त फेर से राहत मिली है। एनएच के प्रभारी अधिशासी अभियंता राजवीर चौहान ने बताया कि जैयवीरी में हाईवे के प्रभावित हिस्से के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें