अंडर-19 आयु वर्ग जिला स्तरीय क्रिकेट टीम के चयन के लिए आयोजित पांच दिवसीय ट्रायल में 26 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी व सचिव अरुण तिवारी ने बताया कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के दिशा-निर्देश पर अंडर-19 क्रिकेट जिला क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल कम लीग प्रतियोगिता आयोजित की गई। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले सभी 26 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिनकी दो टीमें बनाकर मैच आयोजित किए गए। मैचों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जिले की क्रिकेट टीम का चयन कर दिया गया है, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। इस मौके योगेंद्र बाजपेई, सुरेंद्र राणा, गणेश वर्मा, सदस्य नवीन बिष्ट, प्रशांत बिष्ट, हरीश गुसाईं, मनवर नेगी, दीपक रावत, अरविंद पंवार, सैन सिंह पंवार और मनोज राणा आदि मौजूद थे। संवाद