फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: गड्ढों में भरी मिट्टी हटाकर गिट्टी बिछाने का काम शुरू

विज्ञापन
विजयनगर में गौरीकुंड हाईवे पर डामर करते मजदूर। 
विज्ञापन
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग
विज्ञापन

गौरीकुंड हाईवे के अस्थायी सुधारीकरण पर लोगों ने जताया रोष
अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर विजयनगर से बेडूबगड़ तक हाईवे निर्माण खंड-लोनिवि ने गड्ढों में भरी मिट्टी हटाकर उनमें गिट्टी भरकर डामर बिछाने का काम शुरू कर दिया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया। हाईवे के अस्थायी सुधारीकरण को लेकर व्यापारियों व आमजन ने रोष जताया है। उन्होंने शासन-प्रशासन और एनएच से राजमार्ग का मानकों के तहत सुधारीकरण करने की मांग की है।
केदारनाथ आपदा से गौरीकुंड हाईवे विजयनगर से पुराना देवल होते हुए बेडूबगड़ तक भू-धंसाव की चपेट में आ गया था। बाद में एनएच द्वारा नदी किनारे पुश्ता निर्माण कर सड़क का चौड़ीकरण किया गया लेकिन ऊपरी तरफ से सड़क अब भी जस की तस है। वहीं ऑल वेदर रोड परियोजना में भी इस हिस्से को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने बीते एक दिसंबर के अंक में ‘गौरीकुंड हाईवे : सुधारीकरण के नाम पर मिट्टी से भरे जा रहे गड्ढ़े’, खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए शनिवार को एनएच द्वारा कार्यदायी संस्था के सहयोग से गड्ढों से भरी मिट्टी को हटाकर उनमें गिट्टी बिछाई जानी शुरू की गई है। नगर व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट और महामंत्री त्रिभुवन सिंह नेगी का कहना है कि हाईवे पर अस्थायी सुधार के नाम पर स्थायी कार्य होना चाहिए। कई बार के आंदोलनों के बाद भी स्थिति जस की तस है। इधर, एनएच के ईई निर्भय सिंह ने बताया कि विजयनगर से बेडूबगड़ तक सुधारीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही स्थायी सुधारीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें