निष्पक्ष और शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तैनात प्रेक्षक डा. जे बालाजी, डा. मनोज कुमार शर्मा ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
सामान्य प्रेक्षक डा. बालाजी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए होने वाली व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। रिटर्निंग ऑफिसर जितेंद्र वर्मा ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा के पोलिंग बूथों की पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री वितरित करने व रिसीव के लिए 15-15 टेबल लगाई गई हैं। वहीं, रुद्रप्रयाग विस की रिटर्निंग ऑफिसर अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि 14-14 टेबल के माध्यम से पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री वितरित की जाएगी।