फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 हिमाच्छादित पोलिंग बूथों पर सुविधाएं जुटाना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा में 43 मतदान केंद्र हिमाच्छादित श्रेणी में शामिल हैं। ये सभी स्थल पिछले दो दिनों से कई फीट बर्फ के आगोश में हैं। इन हालातों में मतदान तिथि तक इन केंद्रों में मतदाताओं के लिए जरूरी सुविधाएं जुटाना प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है। साथ ही 19 पोलिंग बूथ मोटर मार्ग से 1.5 से 9 किमी दूर हैं।
विज्ञापन

14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए रुद्रप्रयाग विस में 188 व केदारनाथ विस में 173 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में क्रमश: 27 व 16 हिमाच्छादित हैं, जहां मतदान तिथि तक जरूरी सुविधाएं जुटाना प्रशासन के सामने चुनौती बना हुआ है। मतदान के लिए अब लगभग एक सप्ताह का समय ही शेष रह गया है। इन हालातों में मोटर मार्ग से सबसे दूरस्थ जखोली ब्लॉक के डांगी-खोड़ बांगर, भुनालगांव में जरूरी व्यवस्थाएं करना मुश्किल हो सकता है। इन दो पोलिंग बूथों की सड़क से दूरी क्रमश: 9 व 7 किमी है। जबकि लुठियाग, डोभा, तिनसोली, ढौंड़ा, माथगांव, गडगू, पीड़ा, पाबौ, ग्वेफड़, भुनका पल्ला, स्यूंर, घंघासू, बक्सीर, उछोला, तोषी, गौंडार मतदान केंद्र सडक़ से 1.5 से 6 किमी दूर हैं। कई केंद्रों के पैदल मार्ग भी खस्ताहाल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि मौसम को देखते हुए हिमाच्छादित पोलिंग बूथों पर मतदान कार्मिकों के साथ ही मतदान करने वाले मतदाताओं के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
यहां होगा वायरलेस हैंडसेट का उपयोग
विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए जनपद में मतदान केंद्र चौमासी, चिलौंड और गौंडार में संचार सुविधा के अभाव में वायरलेस हैंडसेट का उपयोग किया जाएगा। यह सेट पीठासीन अधिकारी सहित सुरक्षा बल के पास होंगे, जिससे वहां हो रहे मतदान व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें