फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ठगी गई रकम वापस करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस के साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के पीड़ित दो लोगों की 108174 रुपये की रकम खातों में वापस करवाई। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने लोगों से मोबाइल कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक, आधार कार्ड, पेन कार्ड से संबंधित जानकारी साझा न करने की अपील की।
विज्ञापन

जखोली ब्लॉक के शीशो गांव निवासी गोविंद सिंह के मोबाइल पर बीते 5 जनवरी को कॉल आई थी, जिसमें व्यक्ति ने स्वयं को बैंक मैनेजर बताया था। इस दौरान उसने गोविंद सिंह के बैंक एटीएम कार्ड के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की और उनके बैंक खाते से 49999 रुपये निकाले गए। मैसेज आने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इस पर पीड़ित ने साइबर सेल कार्यालय रुद्रप्रयाग में शिकायत की। जिला साइबर सेल ने वॉलेट के माध्यम से ठगी गई धनराशि से 48674 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करवा दिए। दूसरी तरफ अगस्त्यमुनि के बलवीर सिंह नेगी को 19 जनवरी को अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें उन्हें सिम बंद करने के नाम पर बैंक खाता की जानकारी प्राप्त की गई। इसके बाद खाते से 59500 रुपये की निकासी की। पीड़ित ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद साइबर सेल ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ठगी गई राशि उसके खाते में वापस करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें