विधानसभा चुनाव को लेकर रुद्रप्रयाग में प्रशासन व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए चुनाव प्र?
- फोटो : RUDRAPRYAG
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर भारत निर्वाचन भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षकों ने प्रशासन, पुलिस और चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।
बैठक में सामान्य प्रेक्षक डा. जे बालाजी ने अधिकारियों को अपने दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करने को कहा। कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को कहा। उन्होंने पोलिंग बूथों पर दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए रैंप बनाने के निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक मृणाल कुमार दास ने निर्वाचन गतिविधियों में प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे व्यय पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। पुलिस प्रेक्षक डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने पर जोर दिया। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल, एसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ नरेश कुमार, एडीएम दीपेंद्र नेगी, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, जितेंद्र वर्मा, डीडीओ मनविंदर कौर आदि थे। संवाद