फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांगर की जनता ने भरी उग्र आंदोलन की हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली ब्लॉक के पूर्वी बांगर व बांगर को जोड़नेे के लिए प्रस्तावित बधाणी-छेनागाड़ मोटर मार्ग निर्माण और बरसीर-बधाणी मोटर मार्ग को हॉटमिक्स करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता चिरंजीव प्रसाद सेमवाल का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान क्षेत्र के महिला व युवक मंगल दलों के साथ जनप्रतिनिधियों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर मांगपूर्ति व सेमवाल के समर्थन में नारेबाजी कर धरना दिया। साथ ही आने वाले दिनों में आंदोलन को तेज कर सामूहिक रूप से आमरण अनशन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

शनिवार को बांगर विकास समिति के अध्यक्ष एसएस मेंगवाल के नेतृत्व में जखतोली, गैंठाणा, बधाणी, बरसिर, खलियाण, पुजारगांव, सन आदि गांवों के ग्रामीणों ने नारेबाजी कर अनशन स्थल पर धरना दिया। आंदोलन को समर्थन देते हुए जखोली के ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने सरकार से मांगपूर्ति की मांग की। बांगर क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए ग्रामीणों के आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जरूरी हुआ तो वे स्वयं भी अनशन पर बैठेंगे।
भुनालगांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश बैरवाण ने कहा कि सड़क, संचार, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य मांगों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। ग्रामीणों ने बधाणी-छेनागाड़ मोटर मार्ग निर्माण और बधाणी-बरसिर मार्ग का सुधारीकरण कर हॉटमिक्स करने की मांग को लेकर जल्द ठोस कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर कमल सिंह मेंगवाल, गंभीर सिंह राणा, पवन सिंह, धीरज सिंह, बचन सिंह, संदीप कुकरेती, हयात सिंह, प्रकाश सिंह मेंगवाल, राकेश मेंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें