फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेगुलर एसआई की भांति हो पटवारी का वेतनमान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने प्रदेश सरकार से रेगुलर पुलिस के उप निरीक्षक-1 के समान वेतनमान व संसाधन देने की मांग की है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में संघ ने मांगपूर्ति न होने पर एक माह बाद आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसडीएम जितेंद्र कुमार वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे ज्ञापन में राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने राजस्व उप निरीक्षक को रेगुलर पुलिस उप निरीक्षक के समान वेतनमान देने की मांग की है। उनका कहना है कि रेगुलर पुलिस के उप निरीक्षक-1 का वेतनमान 4600 व ग्रेड पे-लेवल सात का है। वहीं राजस्व उप निरीक्षक को 2800 वेतनमान व लेवल-5 का ग्रेड पे दिया जा रहा है। साथ ही सहयोगी के रूप में कोई कर्मचारी नहीं है, जबकि रेगुलर पुलिस उप निरीक्षक के पास 6 सहयोगी कार्मिक हैं। संघ ने नियमित पुलिस की भांति राजस्व पुलिस को पुलिस कार्यों के लिए सुविधा व संसाधनों को एक समान करने की मांग की है। मांगपूर्ति न होने पर एक माह बाद पुलिस कार्यों का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी गई है। ज्ञापन पर जयकृत सिंह रावत, सतीश भट्ट, संतोष नेगी, अमित पुंडीर, वासुदेव जगवाण, कीर्ति राणा, दिवाकर डिमरी, सुंदर लाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें