फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में दर्ज शिकायतों को प्राथमिकता से हल करें अधिकारी: विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज चोपता में आयोजित तहसील दिवस में 64 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें 22 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए विधायक शैलारानी रावत और अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी ने अधिकारियों को एक माह का समय दिया है।
विज्ञापन

तहसील दिवस में केदारनाथ विस के विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि तहसील दिवस पर जो भी शिकायतें व समस्याएं दर्ज हों, उन्हें विभागीय अधिकारी प्राथमिकता से हल करें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी ने कहा कि शिविर में जिस विभाग से जुड़ी जो शिकायतें दर्ज हुई हैं, उन्हें समय पर निस्तारित करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोदला के ग्रामीणों ने रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग के बर्सिल तोक से लोदला तक संपर्क सड़क का निर्माण करने, चमस्वाड़ा गांव की शकुंतला देवी ने आवासीय भवन के लिए आर्थिक मदद देने, गड़सारी के ग्रामीणों ने सन बैंड-बज्यूण मोटर मार्ग से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन व पैदल मार्ग की मरम्मत कार्य करने और क्यूड़ी के पूर्व ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह नेगी ने खड़पतिया मोटर मार्ग पर जरूरी कार्य करने की मांग की। तहसील दिवस में एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, मुख्य कृषि अधिकारी दीपक पुरोहित, डीपीआरओ आरएस असवाल, तहसीलदार मंजू राजपूत सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें