फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार यात्री वाहन ने दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सिल्ली बाजार के समीप तेज दौड़ रहे यात्री वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने वाहन की पहचान कर चालक को गिरफ्तार करने और आबादी क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते सोमवार देर शाम सिल्ली बाजार के समीप सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जय प्रकाश चमोला (62) और अरविंद बेंजवाल (62) राजमार्ग के किनारे टहल रहे थे। इतने में विपरीत दिशा से तेज रफ्तार कार ने दोनों लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क से नीचे गिर गए। वाहन चालक मौके पर रुकने के बजाय फरार हो गया। वहीं, आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफर कर दिया। 108 वाहन के देरी से पहुंचने के चलते कैलाश बेंजवाल व रमेश बेंजवाल ने घायलों को अपने निजी वाहन से रुद्रप्रयाग अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जेपी चमोला को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अरविंद बेंजवाल की हालत खतरे से बाहर है। इधर, थाना प्रभारी राजीव चौहान ने बताया कि शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि कर्णधार-मयकोटी गांव निवासी मृतक चमोला को मंगलवार को एक विवाह समारोह में बसुकेदार जाना था। इसलिए वह सोमवार को सिल्ली में अपनी बहन के पास आ गए थे।
गाय को टक्कर मारकर किया घायल
विजयनगर में तेज रफ्तार वाहन से एक गाय को टक्कर मारकर घायल कर दिया। गाय का पैर फ्रैक्चर हो गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पशु चिकित्सालय के चिकित्सकों ने घायल पशु का उपचार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें