जिले में 15 से 18 वर्ष के युवाओं के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग चार दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान 31 जनवरी से शुरू कर रहा है। अभियान में जिले के 157 स्कूलों में 13338 किशोर-किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीके शुक्ला ने बताया कि लक्ष्य पूर्ति के लिए चार दिनों में चरणबद्घ स्कूलों में टीकाकरण किया जाएगा।