फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने त्रियुगीनारायण के ग्रामीणों से फोन पर की वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारघाटी के त्रियुगीनारायण गांव में अस्पताल की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना 19वें दिन भी जारी रहा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून से फोन पर आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए मांगपूर्ति का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रस्तावित तहसील ऊखीमठ का घेराव स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

15 जुलाई से ग्रामीण अस्पताल की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि मांगपूर्ति तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान प्रत्येक दिन 30 से 40 ग्रामीण अनशन दे रहे हैं। इधर, सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ग्रामीणों को देहरादून से फोन पर संबोधित किया और कहा कि उनकी मांग के प्रति सरकार गंभीर है। वे, इसी सप्ताह गांव पहुंचकर ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने एक स्वर में 3 अगस्त को ऊखीमठ तहसील का घेराव व 4 अगस्त से आमरण अनशन को स्थगित कर दिया है लेकिन मांगपूर्ति तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता राणा, दिवाकर गैरोला, जयंती कुर्मांचली, प्रदीप राणा, महेंद्र सेमवाल, राजेश भट्ट, वेद प्रकाश जमलोकी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें