फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने स्कूल के ताले तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अराजक तत्वों ने दरवाजे व अलमारी के शीशे तोड़कर दीवारों पर अभद्र टिप्पणियां लिखी हुई हैं। प्रधानाचार्या ने राजस्व पुलिस को लिखित तहरीर दी है। साथ ही सीईओ व डीईओ को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 9 बजे कर्मचारी, शिक्षिकाएं व छात्राएं स्कूल पहुंचे तो पाया कि वहां एक कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। कमरे के अंदर रखी अलमारी के शीशे भी टूटे पड़े मिले। उसके अंदर खी चाबियां भी गायब थीं। अराजक तत्वों ने स्कूल के कई दरवाजे और खिड़कियां भी तोड़ दी हैं। साथ ही दीवारों पर भी अभद्र टिप्पणियां लिखी हुईं थीं। प्रधानाचार्या डॉ. ममता नौटियाल ने तत्काल कोतवाली और राजस्व पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए तहरीर दी है। साथ ही मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक को फोन से घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विभाग व प्रशासन से विद्यालय की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात्रि गश्त के लिए पीआरडी के माध्यम से चौकीदार की तैनाती की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें