फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को दी बैंक व वन विभाग में रोजगार की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बैंक ऋणों का लाभ लेकर बनें आत्मनिर्भर’
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर काउंसिलिंग सेल की ओर से बैंकिंग और वन विभाग में रोजगार की संभावनाओं को लेकर आयोजित कार्यशाला में शिक्षा को लेकर बैंक ऋण के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य वक्ता एसबीआई के क्षेत्रीय मुख्य प्रबंधक (व्यापार) राकेश मोहन भट्ट ने बताया कि बैंक शिक्षा व रोजगार के लिए ऋण देता है। प्रबंधक अखिलेश मीना ने कहा कि बैंक ऋणों का लाभ लेकर और समय पर उनकी पूर्ति कर लाभार्थी आत्मनिर्भर हो सकते हैं। पीओ अंकिता व जीवन ने छात्र-छात्राओं ने बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार के बारे में बताया। क्षेत्रीय वनाधिकारी गौरव नेगी ने उत्तराखंड में वनों की उपयोगिता और संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने कहा कि बैंक और वन विभाग में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इस मौके पर डा. सुधीर पेटवाल, डा. रेनू मंद्रवाल, डा. ममता भट्ट, डा. बीरेंद्र प्रसाद, डा. मनीषा सिंह, डा. आशा देवी, डा. अनुज, डा. दयाधर सेमवाल और डा. राजेश सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें