फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला से दो बार गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर पांच लोगों ने महिला को गन्ने के खेत में ले जाकर दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसका पर्ति इंट भट्ठे पर कार्य करता है और अक्सर घर से बाहर रहता है। वह कूड़ा डालने जाती थी तो एक युवक अश्लील हरकतें था। आरोप है कि एक दिन विरोध करने पर युवक अपने चार साथियों के साथ मिलकर जबरदस्ती उसे गन्ने के खेत में ले गया। यहां पांचों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने युवक के परिजनों से शिकायत ती उन्होंने भी जान से मारने की धमकी दी। चार जुलाई को पति घर पहुंचा तो उसने आपबीती सुनाई। पति ने घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी थी।
उसने पति के साथ मिलकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं। आरोप है कि पुलिस से मिलीभगत पर आरोपियों ने पति को चोरी के झूठे केस में जेल भिजवा दिया। इसके बाद वह घर पर अकेली रह गई। छह जुलाई को वह कूड़ा डालने जा रही थी तो आरोपियों ने रास्ते में रोक लिया। दोबारा जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने फिर पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गौरव, अनुज, नीटू, जगपाल और काला निवासी मुंडलाना के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें