फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क माह के अंदर राशन कार्ड करें ऑनलाइन: देशराज कर्णवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक देशराज कर्णवाल ने राशन डीलरों की समस्याएं सुनीं। साथ ही खाद्य आपूर्ति निरीक्षक को राशन कार्ड धारकों की समस्याओें को प्रमुखता से हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को नारसन ब्लॉक के एसएमआई गोदाम पर राशन डीलरों की बैठक में पहुंचे झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग में राशन कार्ड को लेकर बड़ी समस्या आ रही है। लोगों के राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हो पाए हैं। राशन कार्डों के कारण लोग बेहद परेशान हैं। खाद्य पूर्ति अधिकारी टीएन शर्मा को उन्होंने एक माह के अंदर राशन कार्डों को ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राशन कार्डों के ऑनलाइन न होने से ग्रामीणों को खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। खाद्य आपूर्ति कार्यालय को लोगों को राहत देनी चाहिए। राशन डीलर एसोसिएशन के नारसन के अध्यक्ष सुनील शर्मा और उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह ने कहा कि दस माह के राशन का कोई भी लाभांश अभी तक भी विभाग की ओर से नहीं मिला है। विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया कि राशन डीलरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। इस दौरान खाद्य आपूर्ति निरीक्षक टीएन शर्मा, ऋषि पाल, इरफान अली, मोहम्मद इमरान मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें