फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोन क्रशर के बाहर धरना दे रहे ग्रामीणों को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टोन क्रशर में आने-जाने वाले वाहनों को रोककर गेट के सामने धरना-प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटा दिया। इसके बाद रोके गए वाहनों को निकाला गया। ग्रामीण पिछले दो दिनों से वन विकास निगम के चुगान पट्टे से निकल रही खनन सामग्री स्टोन क्रशर में बिक्री करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

सुल्तानपुर क्षेत्र के भोगपुर, टांडा भागमल, टांडा मझादा बाडीटीप, तिलकपुरी आदि गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार को स्टोन क्रशरों में खनन सामग्री लेकर आने-जाने वाले वाहनों को रोककर धरना शुरू कर दिया था। ग्रामीणों का कहना था कि स्टोन क्रशर स्वामी वन विकास निगम के चुगान पट्टे से निकल रही खनन सामग्री नहीं खरीद रहे हैं। वहीं, बाणगंगा में आवंटित पट्टे, भूमि समतलीकरण और तालाब खोदाई से निकली खनन सामग्री को लगातार खरीद रहे हैं।
ग्रामीण वन विकास निगम के पट्टे से निकली खनन सामग्री को स्टोन क्रशरों में बिक्री करने की मांग कर रहे थे। साथ ही क्रशरों पर आने वाले वाहनों को रोक रखा था। मंगलवार शाम स्टोन क्रशरों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोके गए वाहनों को निकलवाया और स्टोन क्रशर गेट के सामने धरना-प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को हटाया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि वाहनों को रोकना गलत है। इसलिए ग्रामीणों को धरने से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें