पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने दंपती के साथ मारपीट कर दी। साथ ही गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोग उससे पुरानी रंजिश रखते हैं।
उक्त लोगों ने सोमवार शाम घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से भाई व भाभी पर हमला बोल दिया। आरोप है कि उन्होंने भाभी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कपड़े भी फाड़ दिए। साथ ही दोनों को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
ये भी पढ़ें...जानिए गोदियाल ने क्यों कहा: मुझे कहीं भेज सकें...धन सिंह में इतनी ताकत नहीं, रावत क्या और कैसे हैं, ये सब जानते हैं
बताया कि भाभी सात माह की गर्भवती हैं, आरोपियों ने पेट में लात मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि आदित्य, राजन, अक्षय, मोंटी और जगबीर निवासी मंडावली के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज, छेड़खानी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।