फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी और उत्तराखंड के अधिकारी करेंगे संयुक्त पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के गांवों की सीमा पर स्थित भूमि का विवाद सुलझाने के लिए बिजनौर व लक्सर तहसीलों के अधिकारियों की बैठक में नक्शों का मिलान किया गया। अब दोनों जिले के अधिकारी संयुक्त पैमाइश के लिए टीम गठित कर समय तय करेंगे।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के बादशाहपुर और उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के हिम्मतपुर बेला और रामसहायवाला गांवों की सीमा सटी हुई है। सीमा पर स्थित कृषि की लगभग डेढ़ हजार बीघा भूमि के स्वामित्व को लेकर दोनों प्रदेशों के किसानों में विवाद है। लक्सर और बिजनौर तहसील के अधिकारी इसे अपनी-अपनी सरकारी जमीन बता रहे हैं। जबकि, दोनों ओर के किसानों का कहना है कि यह उनकी जोत की जमीन है। पिछले दिनों मोहनावाला के ग्रामीणों ने जमीन की पैमाइश कराने के लिए हरिद्वार के जिलाधिकारी से मांग की थी। उन्होंने मामले के निस्तारण के लिए बिजनौर के जिलाधिकारी से बात की थी। दोनों जिलाधिकारियों के आदेश पर बृहस्पतिवार को लक्सर और बिजनौर तहसील के अधिकारियों ने खानपुर थाने के पुलिस चेक पोस्ट में बैठक की।
टीमों ने बादशाहपुर, हिम्मतपुर बेला और रामसहायवाला गांव के राजस्व नक्शों का मिलान किया। दोनों ओर के नक्शे आपस में मिलते पाए गए। इसके बाद सर्वसम्मति से तय किया गया कि दोनों तहसीलों की संयुक्त टीम पैमाइश कर जमीन का स्वामित्व तय करेगी। बैठक में लक्सर तहसीलदार मुकेश चंद रमोला, डीजीसी हरिद्वार विजयपाल सिंह, खानपुर एसओ अभिनव शर्मा, कानूनगो नरेंद्र कांबोज और बिजनौर से नायब तहसीलदार अजय कुमार, कानूनगो इंद्रजीत सिंह, लेखपाल नीरज चौहान, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें