बुग्गावाला में स्टोन क्रशर को सील करती प्रशासनिक टीम।
- फोटो : ROORKEE
भगवानपुर। एसडीएम ने प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर अवैध खनन सामग्री भंडारण की शिकायत पर बुग्गावाला क्षेत्र में चार स्टोन क्रशरों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दो स्टोन क्रशरों को सील कर दिया। जबकि दो स्टोन क्रशरों की रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए डीएम को भेजी है।
कुछ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से बुग्गावाला में स्टोन क्रशर संचालकों की ओर से अवैध खनन सामग्री भंडारण की शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने एसडीएम भगवानपुर ब्रिजेश कुमार तिवारी को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सोमवार की रात एसडीएम ने टीम के साथ बुग्गावाला पहुंचकर स्टोन क्रशरों पर छापेमारी की। एसडीएम ने बताया कि चार स्टोन क्रशरों पर खनन सामग्री के भंडारण की जांच की गई है। जांच में पाया गया है कि इन स्टोन क्रशरों पर खनन सामग्री भंडारण अधिक मात्रा में जमा है। इस पर नीलकंठ व जय भवानी स्टोन क्रशरों को सील कर दिया गया है। साथ ही दो अन्य स्टोन क्रशरों पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी गई है। एसडीएम ने बताया कि मामले में चारों स्टोन क्रशरों पर जुर्माना या अन्य कार्रवाई जिलाधिकारी की ओर से की जाएगी।