प्राइमरी स्कूल पनियाला चंदापुर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस प्रतियोगिता में संकुल पनियाला के करीब 22 विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 100 मी. बालिका वर्ग
में आयशा प्रथम रही।
शुक्रवार को पनियाला चंदापुर स्थित प्राइमरी स्कूल में युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल महाकुंभ के तहत प्रतियोगिताएं कराई गई। इसमें 14 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी विद्याशंकर चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद जैसी अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाएं निकलकर सामने आती हैं। युवा कल्याण विभाग की ओर से होने वाली प्रतियोगिताओं में जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करता है, उसे ब्लॉक स्तर पर फिर जिला और फिर राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलता है। खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में विजयी रहे खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेल संयोजक राजीव शर्मा, सह संयोजक नसीम अहमद, जिला खेल समन्वयक अंजेश, फरमान अली, कविता, शायमा, सरस्वती पुंडीर, शशि शर्मा, राहुल बाबू, मोहम्मद वसीम, खेल प्रशिक्षक देवेंद्र, नीलम त्यागी, रेखा, नसरीन और राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
खेल महाकुंभ 26 अक्तूबर से
सुल्तानपुर। कस्बे में न्याय पंचायत स्तर पर 26 अक्तूबर से दो दिवसीय खेल महाकुंभ 2021 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। शुक्रवार को शिक्षा राज इंटर कॉलेज में न्याय पंचायत सुल्तानपुर में होने वाले खेल महाकुंभ 2021 के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान खेल समिति के अध्यक्ष व प्रधानाचार्य डॉ. दीपक शर्मा ने कहा कि न्याय पंचायत सुल्तानपुर में होने वाली दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता 26 और 27 अक्तूबर को एमजेएम जूनियर हाईस्कूल सुल्तानपुर में कराई जाएगी। प्रतियोगिता में खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, वॉलीबाल आदि खेल कराए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूल संचालकों को 25 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बैठक में सीआरसी सुल्तानपुर अनवर अली, खेल संयोजक मजाहिर हसन, खेल प्रशिक्षक नीरज, रामपाल, प्रवीण यादव, जितेंद्र सैनी, वेद प्रकाश, मयंक गोयल, शानू भट्ट, वंदना गोयल, पूनम सैनी और तुलसी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
बालक वर्ग में रविश और बालिका में मानवी रही प्रथम
क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलस्वागाज के खेल मैदान पर खेल महाकुंभ 2021 के तहत दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है।
शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य कुंवरपाल सिंह ने किया। प्रतियोगिता में भलस्वागाज, मानकपुर आदमपुर, बिनारसी, बिंडुखड़क, बाल्लूपुर, सुनेहटी, आलापुर, फकरहेड़ी, इकबालपुर के छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान 100 मीटर बालक वर्ग में रविश कपिल व बालिका वर्ग में मानवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में रविश कपिल व बालिका वर्ग में कोमल ने प्रथम स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ में मानसी और लंबी कूद बालिका वर्ग में कामना व बालक वर्ग में जतिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सीआरसी विनय त्यागी, पीटीआई प्रदीप कुमार, गीता रौतेला, संगीता, साधना, राजेश कुमार, सुधीर कुमार, सुरभि शर्मा और मोहिनी पुंडीर आदि मौजूद रहे। संवाद