फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए फिर होगा आंदोलन: खत्री

विज्ञापन
नारसन ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक लेती उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी संघ क? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
नारसन ब्लॉक में हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में समस्याओं पर मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि यदि कार्यकर्ताओं की समस्याएं हल नहीं होती तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। नारसन ब्लॉक सभागार में उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य अतिथि संघ की प्रदेश महामंत्री सुशीला खत्री रही। ब्लॉक अध्यक्ष कविता चौधरी ने प्रदेश महामंत्री का स्वागत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री सुशीला खत्री ने कहा कि किसी भी आंदोलन के लिए केवल एक नेतृत्व ही काफी नहीं होता। संगठन की शक्ति के चलते ही आंदोलन जीते जाते हैं। इस संगठन में एक-एक कार्यकर्ता ने जी जान से काम किया है। उन्होंने आंगनबाड़ियों की समस्याएं सुनीं। समस्याएं सुनकर उन्होंने 18 सूत्री मांगपत्र तैयार किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभागीय सचिव एवं उच्चाधिकारियों से संगठन के पदाधिकारी भेंट करेंगे और उन्हें आंगनबाड़ियों की समस्याओं का मांगपत्र सौंपा जाएगा। इन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता तो मजबूरन आंगनबाड़ियों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष कविता चौधरी ने आंगनबाड़ियों को आश्वस्त किया कि संगठन के पदाधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विचार कर रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रूपी त्यागी ने की। बैठक में बबीता, नीलम रानी, राजबाला, सर्मिष्ठा, अंजू पाल, नीलम, बबली, गुलिस्ता, बृजेश, सरिता, रचना, पिंकी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें