फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही यूनुस बेग ने कराया लावारिस शव का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। धर्म व जाति की दीवारों की तोड़कर मंगलौर कोतवाली में तैनात सिपाही हाजी यूनुस बेग ने मिशाल पेश की है। उन्होंने भारी बारिश के बीच पंडित के साथ मिलकर एक लावारिस शव का हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया। इस प्रकार उन्होंने धर्म की दीवार फांदकर अपना कर्तव्य निभाया।
विज्ञापन

दरअसल शनिवार की देर शाम मंगलौर क्षेत्रांतर्गत आसफनगर झाल से पुलिस को लगभग 35-40 वर्ष के एक युवक का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। 72 घंटे में भी शिनाख्त न होने पर मंगलौर पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। चिकित्सकों ने शाम लगभग छह बजे शव को कांस्टेबल यूनुस बेग के सुपुर्द करते हुए उक्त शव किसी हिंदू व्यक्ति का होना बताया। हाजी यूनुस बेग ने अकेले ही भारी बारिश के बीच अस्पताल से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर सोलानी नदी रुड़की के शमशान घाट पर शव का पंडित के साथ पूरे हिंदू रीति रिवाज से अपनी मौजूदगी में अंतिम संस्कार करवाया और अंतिम क्रिया पूरी करने के बाद ही अपने घर वापस लौटे। मानवता की मिशाल पेश करने वाले यूनुस बेग की पुलिस विभाग के साथ आम जनता भी सराहना कर रही है। यूनुस बेग ने बताया कि वर्तमान में उनकी ड्यूटी आसफनगर झाल पर लगाई गई है। झाल में जो भी लावारिस शव मिलता है शिनाख्त नहीं होने पर वह उसका अंतिम संस्कार या सुपुर्द ए खाक कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें