फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस घंटे की बिजली कटौती ने रुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन के दौरान जहां एक या दो घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान हो जाते हैं, वहां उपभोक्ताओं को 10 घंटे लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम का कहना है कि लाइनों की मरम्मत के लिए आठ घंटे का शटडाउन लिया गया था। दोपहर तक घरों के इनवर्टर तक ठप हो गए।
विज्ञापन

इस समय त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में दुकानों से लेकर शहर और कस्बों में लोगों को बिजली की जरूरत पड़ती है। वहीं घरों में भी साफ-सफाई का काम जोरों पर शुरू हो गया है। ऐसे में दो से तीन घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान हो जाते हैं। इसी बीच मंगलवार को शहर और देहात क्षेत्र के लोगों को करीब 10 घंटे की बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। दरअसल मंगलवार को ऊर्जा निगम ने शहरी क्षेत्र के एक और देहात क्षेत्र के दो बिजलीघरों से शटडाउन लिया था। इसमें ब्रह्मपुर बिजलीघर से जुड़े रहमतपुर, भारापुर, भौरी, मरगूबपुर, शंकरपुर, दुर्गा कॉलोनी, खंजरपुर, शेरपुर, मयूर विहार, गंगोत्रीपुरम, लक्ष्मी विहार, सैनीपुरम आदि इलाकों में बिजली कटौती रही, जबकि धनौरी बिजलीघर से जुड़े पबपुरी, मांनूबास, कोटा, अन्नेकी, औरंगाबाद, बढ़ेडी राजपुराना और धनौरी में बिजली कटौती रही। इसके अलावा पिरान कलियर बिजलीघर से जुड़े कलियर, महमूदपुर, बेडपुर, इमलीखेड़ा, मोहम्मदपुर पांडा आदि जगह बिजली गुल रही। ऐसे में इस क्षेत्र के लोगों को बिजली कटौती से भारी परेशानी उठानी पड़ी। क्षेत्रवासी अवनीश गुप्ता, मनोज शर्मा, संदीप साहनी, गौतम कपूर, मंजीत आदि का कहना है कि इस समय त्योहारी सीजन है। ऐसे में यदि ऊर्जा निगम को शटडाउन लेता है तो तीन से चार घंटे का लें, एक साथ लंबा शटडाउन लेने से परेशानियां बढ़ जाती है। मामले में ऊर्जा निगम की अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल ने बताया कि लाइनों पर मरम्मत के कार्य के लिए शटडाउन लिया गया था। बाद में लाइन में कुछ दिक्कत आने पर इमलीखेड़ा लाइन से सप्लाई ली गई, जिसमें थोड़ी देरी हो गई।
आज चार घंटे गुल रहेगी बिजली
बुधवार को परियाला रोड पर नव निर्मित 33 केवी बिजलीघर पर सप्लाई शुरू की जा रही है। इस सप्लाई के शुरू करने के चलते बिजलीघर नंबर छह और ब्रह्मपुर बिजलीघर को बंद करना पड़ेगा। इसको लेकर ऊर्जा निगम इन दोनों ही बिजलीघरों को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बंद रखेगा। ऊर्जा निगम की अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें