फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आईआईटी रुड़की में एक करोड़ के गबन का आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार, एक साल से चल रहा था फरार

Tue, 26 Oct 2021 02:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

आरोपी ने बताया कि वह आईआईटी डीन ऑफिस में सीनियर असिस्टेंट क्लर्क था। 2017 से वह संस्थान की धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर कर रहा था। 
विज्ञापन
गबन का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की कोतवाली पुलिस ने आईआईटी में करीब एक करोड़ रुपए के गबन के आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद से वह पिछले लंबे समय से  फरार  चल रहा था। जिसके लिए पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी। 

विज्ञापन


आरोपी धीरज कुमार उपाध्याय पटेरहा थाना पडरौना जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी वर्तमान में भंगेड़ी गांव में रह रहा था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने बताया कि वह आईआईटी डीन ऑफिस में सीनियर असिस्टेंट क्लर्क था। 2017 से वह संस्थान की धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर कर रहा था। फिलहाल उसके खाते में 20 लाख रुपए जमा है। जिन्हें होल्ड करवा दिया गया है। 

करीब 13 बैंकों की ट्रांजक्शन दिखाकर किया गबन
11 दिसंबर 2020 को आईआईटी के कर्मचारी प्रशांत गर्ग ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके संस्थान के एक कर्मचारी धीरज उपाध्याय ने बैंक खातों में धोखाधड़ी कर 13 बैंक की ट्रांजक्शन के द्वारा एक करोड़ 5 लाख 35 हजार 753 रुपये गबन कर अपने खाते में स्थानांतरित कर लिए थे। 
विज्ञापन


इसके बाद तहरीर के आधार पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने धारा 409 के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे डीआईजी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी कर्मचारी धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें