फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलियर क्षेत्र के इमलीखेड़ा स्थित फोनिक्स कालेज में परीक्षा का एडमिट कार्ड न देने के विरोध में प्? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
फीस जमा न करने पर परीक्षा में नहीं बैठने देनेे के मामले में छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही कॉलेज प्रबंधन पर फीस जमा करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ईमलीखेडा स्थित फोनिक्स कॉलेज के बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों ने बताया कि उनके प्रवेश छात्रवृत्ति के आधार पर किए गए थे लेकिन अब कॉलेज प्रबंधन फीस जमा करने का दबाव बना रहा है। साथ ही उन्हें बताया जा रहा है कि फीस जमा नहीं करने पर परीक्षा में नहीं बैठाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज की ओर से अब तक कई छात्रों के प्रवेश पत्र भी नहीं दिए गए हैं। वहीं, रजिस्ट्रार अमित गौतम ने बताया कि किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने से नहीं रोका जाएगा। छात्रों को केवल किश्तों में फीस जमा करने के लिए बोला गया है। इस दौरान विपिन शर्मा, पारुल सिंह, आंचल अनुकूल, मोहित, सौरभ, रुबीना, खुशबू, प्रतिज्ञा, नैनसी, रीति रानी, प्रियंका, शैली, सीमा, पूजा, शीतल, रंजीता, विशाखा, वर्षा, शिखा, सपना, ज्योती, संगीता, साक्षी, भावना, शालू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें