फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता में रुड़कों को मिला गार्बेज फ्री सिटी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम रुड़की को स्वच्छता सर्वेक्षण में गारबेज फ्री सिटी में पहला स्टार मिला है। यह स्टार नगर निगम को पहली बार हासिल हुआ है। इसे लेकर मेयर और अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर केक काटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रुड़की को गारबेज फ्री सिटी में नंबर वन स्टार मिलने पर खुशी जताई है। इस दौरान निगमकर्मी मामचंद ने केक काटा। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर मेयर गौरव गोयल ने कहा कि यह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। वहीं नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि रुड़की के अलावा देहरादून और मुनिकी रेती को भी यह खिताब मिला है। उन्होंने बताया कि कूड़ा मुक्त शहर का खिताब मिलने का यह अर्थ नहीं है कि शहर में कूड़ा एकत्रित नहीं होता है, बल्कि सर्वे में यह साबित हुआ है कि रुड़की में तय समय के भीतर और मानकों के तहत कूड़े का उठान किया जा रहा है। इस मौके पर नगर निगमकर्मी मनसा नेगी, अमित कुमार, मृदुल कुमार, मोहम्मद कय्यूम, पार्षद राकेश गर्ग, मनोज तोमर और पार्षद प्रतिनिधि रमेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें