फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर से उतरते ही सड़क के गड्ढे बने खतरनाक

विज्ञापन
रुड़की स्थित मोहनपुरा के पास दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर बने गड्ढे। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर मोहनपुरा के पास फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही उखड़ी बजरी और सड़क के गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। करीब छह महीने से इन गड्ढों को भरने की कोई जहमत नहीं उठा रहा है। बाहरी प्रदेशों से आ रहे यात्रियों को रात के समय गड्ढे दिखाई भी नहीं देते, जिससे वाहनों को क्षति पहुंच रही है। इसके अलावा गड्ढों के कारण पुल और इसके पास हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे से दिल्ली समेत विभिन्न प्रदेशों के यात्री देवभूमि पहुंचते हैं, लेकिन इस मार्ग पर मंगलौर से ही कई जगहों पर गड्ढे उनका स्वागत करते हैं। मोहनपुरा के पास फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही स्थिति और ज्यादा खराब है। यहां आठ महीने पहले नाली का पानी बहने से सड़क टूट गई थी और गड्ढे बन गए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पानी की निकासी नाले की ओर कर दी, जिससे सड़क पर जलभराव तो बंद हो गया, लेकिन गड्ढे जस के तस हैं। यहां से रोजाना जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की आवाजाही रहती है, लेकिन कोई इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं, संक्रांति पर्व के बाद से ही कुंभ के मद्देनजर हरिद्वार में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ा रहा है।
--
एनएचएआई ने दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर मंगलौर से रुड़की और कोर कॉलेज तक मार्ग को दुरुस्त करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये पीडब्लूडी को जारी कर दिए थे। पुल के पास गड्ढे बने हैं तो इसके लिए विभाग से वार्ता कर इन्हें दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पीएस गुसाईं, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें