फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य रामलीला, आज निकलेगी महाकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
लक्सर में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
बीटी गंज में रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। रविवार को लीला के शुभारंभ से पहले शहर में महाकाली की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें बैंड के साथ महाकाली, गणेश जी और भगवान विष्णु-सरस्वती की झांकियां शामिल होंगी।
विज्ञापन

शनिवार को बीटी गंज स्थित जैन धर्मशाला में श्रीराम लीला कमेटी बीटी गंज के संरक्षक एवं पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन व अन्य पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर बताया कि इस बार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही रामलीला का मंचन किया जाएगा। सैनिटाइज मशीन से रामलीला स्थल को रोजाना सैनिटाइज किया जाएगा। दर्शकों को मास्क वितरित किए जाएंगे। वृंदावन से आए कलाकारों की मंडली लीला का मंचन करेगी। रविवार को बीटी गंज से महाकाली की शोभायात्रा शहर में विभिन्न मार्गों से निकाली जाएगी और बीटी गंज में आकर संपन्न होगी।
शोभायात्रा में बैंडबाजे के साथ महाकाली, गणेश जी और भगवान विष्णु, माता सरस्वती की झांकियां शामिल होंगी। चार अक्तूबर को रामलीला का उद्घाटन, छह को ताड़का वध, सात को सीता स्वयंवर का मंचन और आठ अक्तूबर को राम बरात निकाली जाएगी। अभी तक दशहरा को लेकर रावण दहन की अनुमति नहीं मिली है। प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार ही पुतला दहन किया जाएगा। इस दौरान सौरभ सिंघल, राकेश गर्ग, मनोज अग्रवाल, नवनीत गर्ग, रजनीश गुप्ता, प्रदीप जैन, शशिकांत अग्रवाल, विशाल गुप्ता, अंशुल साहनी और सूरज नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें