फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक पर लगा जाम, पुलिस ने संभाली कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या स्थान के कारण हरिद्वार में भीड़ को देखते हुए नगला इमरती से हरिद्वार के लिए लक्सर से रूट डायवर्ट करने के कारण बहादरपुर रेलवे फाटक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रेनों के आने से बार-बार फाटक बंद होने से घंटों तक वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार देर रात से सोमवार शाम तक बहादरपुर रेलवे फाटक पर ट्रेनों के समय वाहनों की लंबी कतार लगी रही। फाटक खुलने पर दोनों और जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह जाम को खुलवाया। रेलवे फाटक पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के अलावा सिविल पुलिस भी तैनात रही। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि हरिद्वार में सोमवती अमावस्या को लेकर वाहनों की भीड़ को देखते हुए रूट लक्सर से हरिद्वार के लिए डायवर्ट किया गया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बहादरपुर रेलवे फाटक पर ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव न पड़े, इसके लिए फोर्स तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें