फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्जन से लक्सर और भगवानपुर में भारी जाम

विज्ञापन
लक्सर में रुट डायवर्ट के बाद रुड़की हरिद्वार मार्ग पर लगा जाम। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर जहां एक ओर रूट डायवर्जन के चलते रुड़की-लक्सर मार्ग पर यात्रियों ने भारी फजीहत झेली। वहीं दूसरी ओर भगवानपुर में इमली बाईपास पर वाहनों को डायवर्ट करते समय भारी जाम लगा। कड़ी धूप में पुलिस को सुबह से शाम तक जाम से निपटने में पसीना बहाना पड़ा। वहीं भारी वाहनों को रोककर आसपास में ही पार्क करा दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के वाहन पहुंचने से व्यवस्थाएं ध्वस्त होती नजर आईं। मंगलौर बाईपास पर बैरीकेड लगाकर वाहनों को डायवर्ट किए जाने से श्रद्धालुओं की दिक्कतें बढ़ गई। इसी तरह भगवानपुर कस्बे में वाहनों को खानपुर चौक से डायवर्ट कर इमलीरोड से होते हुए हरिद्वार के लिए भेजा गया। भगवानपुर में इमली बाईपास से भेजे गए वाहनों के चलते यहां करीब एक किलोमीटर तक जाम लगा रहा। जाम को देखते हुए पंजाब, हरियाणा, लुधियाना आदि क्षेत्रों से पहुंचे भारी वाहनों को पुलिस टीम ने भगवानपुर के ग्राम मंडावर व कालीनदी पुलिस चेक पोस्ट पर ही रोक दिया। बाद में इन वाहनों को पास में खाली पड़े ग्राउंड और हाईवे किनारे खड़ा कराया गया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें