फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर बेहोशी की हालत में रस्सियों से बंधा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में लापता प्रॉपर्टी डीलर खेत में बेहोशी की हालत में रस्सी से बंधा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर पुलिस उससे पूर मामले की जानकारी लेगी।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव रसूलपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर मोमिन 11 अगस्त को सुबह करीब नौ बजे संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। परिजनों ने तलाश की तो देहरादून बाईपास से उनकी बाइक लावारिस हालत में मिली थी। परिजनों ने मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद था। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई थी। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गांव के कुछ ग्रामीण खेत में चारा लेने गए थे। इस दौरान खेत में मोमिन बेहोशी की हालत में मिले और उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोमिन को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। आशंका जताई जा रही है कि मामला लूट या जहरखुरानी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मोमिन के पूरी तरह ठीक होने पर मामले की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें