फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों का खाद्य पूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
रुड़की तहसील स्थित खाद्य आपूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड में नाम काटे जाने को लेकर प्रदर्शन करत? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रुड़की। राशन कार्ड से बिना वजह नाम काट देने से गुस्साए लोगों ने पार्षद के नेतृत्व में खाद्य आपूर्ति कार्यालय पर हंगामा और प्रदर्शन किया। आरोप है कि कई कार्डों में परिवार के मुखिया को छोड़कर बाकी सबके नाम काट दिए गए हैं। इन नामों को दोबारा जुड़वाना बड़ी चुनौती है। इसमें जो कागजात मांगे जा रहे हैं, उन्हें पूरा करना संभव नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को रुड़की तहसील स्थित खाद्य आपूर्ति कार्यालय पर पार्षद नितिन त्यागी के नेतृत्व में कई लोग पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों से मिलना चाहा, लेकिन अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं होने के चलते लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पार्षद नितिन त्यागी का कहना था कि उनके क्षेत्र के बहुत से लोगों के राशनकार्डों से सदस्यों के नाम काट दिए गए हैं। नाम कटने के बाद लोगों को मात्र एक या दो यूनिट पर ही राशन मिल रहा है। वहीं यदि लोग कटे हुए नाम जुड़वाना चाहते हैं तो विभाग ने इतने कागजात अनिवार्य कर दिए हैं, जिन्हें पूरा करना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में लोगों को आए दिन कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोबारा नाम जुड़वाने के लिए विभाग जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, पैनकार्ड, आधार कार्ड आदि मांग रहा है। ऐसे में बुजुर्ग लोगों के सामने जन्म प्रमाणपत्र देने में समस्या आ रही है। प्रमाणपत्र बनवाने जब वे नगर निगम जाते हैं तो उन्हें ब्लॉक कार्यालय भेज दिया जाता है, जबकि ब्लॉक वाले नगर निगम भेज रहे हैं। इसके अलावा जाति प्रमाणपत्र बनवाना भी तहसील में टेढी खीर साबित हो रहा है। पार्षद चारुचंद्र ने कहा कि लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। इस अवसर पर मुन्ना सलमानी, दिनेश, खुर्शीद सलमानी, नीरु, गुलिस्ता, फरजाना, पाकीजा, अनवरी, साजा, कादिर, श्रीकांत शर्मा, निसार, सुरेश पाल, सुदेश, कुर्बान अली, इकराम, अब्दुल रहमान, नितिन त्यागी और आशीष अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें