फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ हजार के ईनामी को बुलंदशहर से दबोचा

विज्ञापन
हरिद्वार जिले के सुल्तानपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया ईनामी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
खानपुर/सुल्तानपुर। कुन्हारी स्थित आढ़त में चोरी के मामले में फरार चल रहे डेढ़ हजार इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कुन्हारी गांव के बस अड्डे पर स्थित एक आढ़त की दुकान से चोरों ने हजारों रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया था। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया था। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी कुर्बान उर्फ भूरा निवासी सुल्तानपुर फरार चल रहा था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच एसएसपी ने आरोपी के ऊपर डेढ़ हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। कोर्ट की ओर से भी गैरजमानती वारंट जारी किए गए थे। सोमवार को सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा को सूचना मिली थी वह बुलंदशहर में है। पुलिस ने बुलंदशहर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया और लक्सर लेकर पहुंची। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा, नारायण, अब्बल सिंह और पंकज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें