फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर पर मनमानी का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
लक्सर तहसील में राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
लक्सर/खानपुर। लालचंदवाला गांव के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर गांव के राशन डीलर पर मनमानी करने और बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे एक साल से राशन कार्ड के लिए राशन डीलर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन राशन कार्ड नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को खानपुर क्षेत्र के लालचंदवाला गांव निवासी ग्रामीण तहसील पहुंचे और हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके एपीएल कार्ड बने हुए थे और उन्होंने अपने आय प्रमाणपत्र बनवाकर एनएफएसए कार्ड में बदलवा लिए थे। वे अब तक जमा किए गए राशन कार्ड की रसीद पर ही राशन ले रहे थे। आरोप है कि वे राशन डीलर से अपने कार्ड मांगते हैं तो वह बात को गोलमोल कर देता है। अब राशन डीलर उन्हें डरा रहा है कि अगले महीने से सभी कार्ड एपीएल में बदले जाएंगे और अगले महीने राशन की कोई बात नहीं करना। इसके बाद ग्रामीणों ने आपूर्ति निरीक्षक ममता ग्वाड़ी को पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान शहजाद, सलमान, नफीस अहमद, कादिर, हसीन अली, शमीम, गुलजार अली, नजाकत, रईस, रिजवान, साजिब अली, शहीद, नौशाद अली, रियासत और नौशाद आदि मौजूद रहे, उधर, आपूर्ति निरीक्षक ममता ग्वाड़ी ने बताया कि अभी राशन कार्ड कम ही छपकर आए हैं। फिर भी राशन डीलर को बुलाया गया है। ग्रामीणों को जल्द ही राशन कार्ड वितरित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें