फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों का इंतजार करते रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। तहसील दिवस में अधिकारी बैठे फरियादियों का इंतजार करते रहे, लेकिन फरियादी नहीं पहुंचे। जहां हर तहसील दिवस में 70 से अधिक फरियादी पहुंच जाते थे, वहां इस बार मात्र 28 लोग शिकायत लेकर पहुंचे। इसमें से भी अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया था, जबकि शेष बची शिकायतें संबंधित अधिकारियों को निपटारे के लिए दे दी गई थीं।
विज्ञापन

महीने के हर पहले मंगलवार को जिले की हर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। इस बार तहसील दिवस त्योहारों के बीच में पड़ा। मंगलवार को तहसील दिवस पर अधिकारी तो समस्याएं सुनने के लिए पहुंच गए थे, लेकिन करीब 10 बजकर 30 मिनट तक कोई फरियादी नहीं पहुंचा। ऐसे में अधिकारी फरियादियों की बांट जोहते रहे। हालांकि इसके बाद फरियादियों ने आना शुरू किया। इसमें खेड़ी से सुदेश अपनी जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे थे। भौरी से महिपाल ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे। हालांकि इस बार केवल 28 लोग ही शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया था, जबकि कुछ शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया था। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुरेशपाल और एसएनए एसपी गुप्ता ने बताया कि त्योहारी सीजन होने के चलते बहुत से लोग शिकायत लेकर नहीं पहुंचे। जो लोग पहुंचे थे, उनकी शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है।
तहसील दिवस में आईं 56 शिकायतें
लक्सर। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने तहसील दिवस में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 56 लोगों की शिकायतें आईं। इनमें से एक का ही निपटारा हो पाया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील दिवस में जिलाधिकारी और एसएसपी ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान रोहालकी के संजय कुमार ने गांव के संपर्क मार्ग पर पानी भरने वाली जगह पर सड़क न बनाए जाने की शिकायत की। अलावलपुर के रणवीर सिंह ने गांव की जमीन की पैमाइश न होने की शिकायत की। चंद्रपुरी खादर के पूर्व प्रधान विनोद कुमार ने गांव में चकबंदी शुरू कराने की मांग की। सिकंदरपुर के मांगेराम ने गांव में सरकारी आवास व शौचालय निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। नेतवाला सैदावाद के कृपाल सिंह ने चकमार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत की। सभासद अशोक कुमार ने वार्ड छह में कई साल पहले बंद किए गए सरकारी स्कूल को फिर से चालू कर सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू कराने की मांग की। एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि शिविर में कुल 56 प्रार्थनापत्र आए हैं, जिनमें से एक का मौके पर निपटारा कर बाकी को कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें