फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 नवंबर से पेराई सत्र शुरू करेगी शुगर मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। लक्सर शुगर मिल 11 नवंबर से पेराई सत्र शुरू कर रही है। मिल ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

लक्सर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक पवन ढींगरा ने बताया कि शुगर मिल की ओर से पेराई सत्र शुरू करने से पहले पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। बॉयलर का ट्रायल आदि का कार्य भी पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस बार गन्ना खरीद के लिए लगभग 82 गन्ना सेंटर खोले गए हैं। 11 नवंबर से पेराई सत्र शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच नवंबर को पर्चियों का गन्ना इंडेंट गन्ना समिति को जारी कर दिया जाएगा। आठ नवंबर को गन्ना क्रय केंद्रों और 11 नवंबर को मिल गेट पर गन्ने का तौल की जाएगी। उन्होंने किसानों से को 0118, को 15023, को 13235, व 14201 की बुवाई करने की अपील की। साथ ही 0238 प्रजाति का गन्ना बीज बोने की अपील की। उधर, गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रदीप वर्मा ने बताया कि किसानों को कच्चे कैलेंडर जारी कर दिए गए हैं। संशोधन के बाद एक पक्के कैलेंडर का प्रकाशन करा तत्काल जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें