फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की स्कूटी के साथ चोर को दबोचा

विज्ञापन
रुड़की में पकड़ा गया स्कूटी चोर। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रुड़की। पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित शेर कोठी निवासी विपिन कुमार ने 11 अगस्त को पुलिस को सूचना दी थी कि चोरों ने घर के बाहर से स्कूटी चोरी कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर स्कूटी चोरी का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चोर की पहचान हो गई। शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि गंगनहर किनारे पीर बाबा कॉलोनी के पास एक युवक स्कूटी लेकर मंगलौर की ओर से आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और स्कूटी बरामद कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि नफीस निवासी गांव टांडा भनेड़ा, मंगलौर को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई विनोद सिंह रावत, सिपाही राजेश देवरानी और होमगार्ड कृष्णपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें